फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, आश्वासन पर माने

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मियों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। बाद में आश्वासन पर हड़ताल खत्म हुई।
विज्ञापन

नगर के कुछ हिस्सों में सफाई के लिए ठेका दिया गया है। लखनऊ की प्राइवेट फर्म ने सफाई के लिए कर्मचारियों को रखा है। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पीएफ का पैसा काटने के बाद भी खाते में जमा नहीं किया गया। मानदेय कम मिलता है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने इसी के विरोध में प्रदर्शन किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी न होने पर वह शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

अपनी इस घोषणा के तहत सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सफाई का कार्य नहीं किया। हड़ताल के बाद तमाम कर्मचारी नगर पालिका पहुंच गए। यहां मांगों को पूरा कराने के लिए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने फोन से वार्ता की। उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर सफाई कर्मचारी तैयार हो गए। यह काम पर लौट आए। सफाई कर्मचारी नीरज, विजय वाल्मीकि, अंकित, विकास, आकाश आदि ने बताया कि 15 दिन में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें