फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद में संघर्ष, दो महिलाओं समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट व धारदार हथियार के हमले में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हाे गए। एक महिला समेत तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शकरहनी गांव में चाचा-भतीजे के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। गांव निवासी कमलेश ने बताया कि खेत भतीजे दीपक के पास गिरवी रखा था। उसने रुपये देकर अपना खेत जोत लिया। भतीजा खेत छोड़ने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर सुबह 10 बजे वह दरवाजे पर बैठा था तभी भतीजे दीपक, सुमित लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आए और गालियां देते हुए पुत्र सुरजीत (30) के साथ मारपीट करने लगे।
बचाने आई पत्नी मूर्ति देवी (50), पुत्री उमा (19) को घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक ने बताया कि उसने चाचा का खेत गिरवी रखा था। उन्होंने कुछ रुपये लौटा कर जबरदस्ती खेत जोत लिया। पूरे रुपये मांगे तो चचेरे भाई, बहन, चाची ने लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई सुमित (20) के सिर में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया और जान से मार देने की धमकी दी है।
विज्ञापन

वहीं बीचबचाव में गांव के अक्षनलाल (30) भी घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर डायल 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है। जहां से मूर्तिदेवी, सुरजीत और सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें