फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, चूके तो हादसा तय

विज्ञापन
ईशन नदी पुल के पास सड़क पर गड्ढा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। ईशन नदी पुल के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण लोग अक्सर चुटहिल हो जाते हैं। इससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अफसरों के बेखबर रहने से इलाकाई लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

तरेपुर्वा फिरोजपुर ईशन नदी घाट पर पुल के दोनों तरफ मार्ग बेहद खराब है। इस पुल से करीब 50 गांव के लोगों का आवागमन होता है। मुख्यालय से लेकर तिर्वा, तालग्राम जाना होता है। इस सड़क और पुल के आसपास कई गहरे गड्ढे हैं। इससे इस मार्ग पर निकलना मुश्किल भरा है। वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे राहगीर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
पूर्व प्रधान डॉ. अमर सिंह वर्मा, रामकिशोर वर्मा, ओमकार गुप्ता, विकास वर्मा, महावीर, श्रवण कुमार, भूरा, विशंभरनाथ, राजकिशोर, रामप्रकाश, उमेश चंद्र, राजीव कुमार, रघुवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, राम शंकर आदि ने गड्ढे बंद कराने की मांग की है। वहीं एडीएम गजेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायतों को संज्ञान में लेकर विभाग को सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें