फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर चमकदार, गांवों में समस्याएं बरकरार

Tue, 17 Mar 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक की ग्राम पंचायत पनगवां के मजरा नैनापुर के ग्रामीणों ने गांव की कच्ची गलियों में पक्के संपर्क मार्ग बनवाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में दर्जनों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर गलियों में जल निकासी के लिए नाली व रोड बनवाने की मांग की। समस्या का निराकरण न होने पर धरना देकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नैनापुर निवासी सुधीर यादव के नेतृत्व में धीरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, विक्रम, ओमचंद्र, जय सिंह, नीरू पाल, शीशपाल आदि ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी ग्रामसभा पनगवां डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम के रूप में चयनित है।

नैनाुपर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने व गांव की गलियों को पक्का बनाने का प्रावधान है। इसके बावजूद नैनापुर से रसूलपुर संपर्क मार्ग कच्चा है। जगह-जगह कई फुट गहरा कीचड़ भरा है। इस रास्ते से निकलने के दौरान जयरामपुर, सभापुर, लक्ष्मनपुरवा, अदमापुर, पनगवां, तिसौली, आदिनगर समेत कई गांवों के लोगों को कीचड़ से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सांसद, विधायक, सीडीओ, एसडीएम व बीडीओ को भी शिकायती पत्र दिया है। बाद में एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने जल्द सर्वे कराकर समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।

उधर मतौली ग्राम सभा के मजरा जलालपुर के करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने सपा कार्यकर्ता पीपी सिंह बघेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के दरबार में पहुंचे। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए।
जलालपुर निवासी अंगद सिंह, प्रेमचंद्र, ओमकार, श्याम सिंह महेंद्र सिंह, गजराज आदि ने डीएम को मांगपत्र देकर कहा कि नदसिया से गोवा तक की सड़क उनके गांव से निकली है।


गांव के अंदर करीब 200 मीटर लंबाई में सड़क नीची है। यहां जलनिकासी के लिए नाली भी नहीं बनी है। इस कारण बार-बार रोड बनने के बाद उखड़कर बर्बाद हो जाती है। लोकनिर्माण विभाग के जेई व ठेकेदार से करीब एक से डेढ़ फुट ऊंची रोड व दोनों तरफ नाली बनाने की मांग की गई पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण गांव में घुटनों तक पानी भरा है। इस बार जर्जर रोड को ऊंचा करके बनाया जाए अन्यथा उन लोगों का आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें