फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सिद्धनाथ मंदिर से 42 घंटे चुराए

विज्ञापन
सिद्धनाथ मंदिर: यहीं हुई चोरी की वारदात। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। चोरों ने सिद्धनाथ मंदिर से 42 घंटे चुरा लिए। इससे भक्तों में नाराजगी है। मंदिर कमेटी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के रानी अवंतीबाई नगर स्थित प्राचीन बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मोहल्ले समेत अन्य जगहों से लोग आकर पूजा-अर्चना करते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रृद्धालु घंटे चढ़ाते हैं। मंदिर में करीब 42 घंटे टंगे थे। गुरुवार रात कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने मंदिर में लगे सभी घंटे चुरा लिए। सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने घंटे चोरी होने की सूचना मंदिर कमेटी को दी है। चोरों का सुराग न लगने पर मंदिर कमेटी ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चोरों की तलाश कर घंटे बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें