ठठिया(कन्नौज)। चोरों ने बीज दुकान का शटर तोड़ दिया। यह दुकान में रखे गेहूं बीज के 100 पैकेट और कीटनाशक दवाएं ले गए। सुबह दुकान में हुई चोरी देखकर कारोबारी के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
ठठिया थाने के ऐमा गांव निवासी साधू सिंह यादव की गांव के बाहर बीज, खाद और कीटनाशक दवा की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। दुकान के अंदर रखे गेहूं बीज के 100 पैकेट पार कर दिए। एक पैकेट में 40 किलो गेहूं आता है। इसके अलावा दुकान से कीटनाशक दवाएं पार कर दीं। दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार साधू यादव ने शटर टूटा देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि बीज की कीमत करीब एक लाख और दवाओं की कीमत 50 हजार रुपये थी। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।