फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सौ शैया अस्पताल में बच्चों को भी मिलेगा त्वरित इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में अब बच्चों को त्वरित और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से शनिवार को करार किया गया है, जिसके तहत मेडिकल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑनलाइन परामर्श और प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी देखरेख में स्थानीय चिकित्सक बच्चों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन


अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले बच्चों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों को ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे उनकी कार्यक्षमता और इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों एवं बच्चों में फैलने वाली नई बीमारियों की जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए पूरा अस्पताल में पूरा सेटअप तैयार किया जा चुका है। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें