फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 14 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर गुरुकुल अकादमी में हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उधर कवियों को भी एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गुरुकुल अकादमी में दो चरणों में आयोजित हुई परीक्षा में सेंट जेवियर्स, कानपुर पब्लिक स्कूल, संतोष फाउंडेशन, कन्नौज पब्लिक स्कूल, लाला श्यामलाल इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, केबीएस एस शिक्षा सदन, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज, सोनी पारिया इंटर कालेज, नोबल हार्टस पब्लिक स्कूल, गुरुकुल उ.मा. विद्यालय आदि विद्यालयों के करीब 900 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अपनी बुद्धिमत्ता का कौशल दिखाया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य मोनिका श्रीवास्तव, संस्थापक सुशील राकेश, आयोजक नितीष चंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र शुक्ला, अजय कुमार, प्रियंका, अनीता, सोनी, अनुराधा सहित अन्य मौजूद रहे। उधर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां ने हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति रुचि रखने वाले कवियों को सम्मानित किया। इसमें प्रेमनरायन, राधेश्याम मिश्रा, सुशील कुमार, जितेद्र दिवाकर, कमलेश यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमलेश, जितेंद्र दिवाकर, आसिफ खां, फैसल खां, जुनेद आलम, खलील अहमद, विमल दुबे, नरेश यादव, रोहित, शशांक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें