दीपावली और भाइयादूज की स्कूलों में छुट्टी घोषित
करने से कई स्कूलों में चाचा नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस को चार दिन पहले
सोमवार को ही मनाया गया। उत्कर्ष अकादमी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में
बच्चों ने स्टाल लगाकर सामान बेचा और बड़ों ने खरीदारी की।
नगर के
स्कूलों में दीपावली और भाइयादूज का त्योहार होने से 15 नवंबर तक अवकाश
घोषित कर दिया गया। ऐसे में स्कूली बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्मदिवस चार
दिन पहले ही मना लिया। उत्कर्ष अकादमी में बच्चों ने चाट, फास्ट फूड, पानी
बतासे, भेलपूडी, मिठाई समेत अन्य खाने-पीने के आइटमों के स्टाल लगाए।
यहां
प्रबंधक बिजेंद्र सिंह व मिथलेश यादव ने स्टालों पर जाकर खरीदारी की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संभ्रांत सिंह, राजीव यादव, अजय भारद्वाज, अमर
सिंह, प्रबल शाक्य, सुशील मोहन, अजीत कश्यप, अखिलेश श्रीवास्तव, आशा यादव,
अल्का वर्मा, मंजू शाक्य, अमीषा कौशल, सौम्या, सुलेखा आदि समेत स्टाफ मौजूद
था।