फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए संविदा कर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान की माग को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने डिवीजन आफिस में जोरदार प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों का कहना था कि वह लोग दिन रात फाल्ट मरम्मत में लगे रहते हैं, पर पिछले छह माह से ठेकेदार ने वेतन का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से दीपावली का त्योहार कैसे मना पाएंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी एक्सईएन आरएन वर्मा से मिले और समस्या से अवगत कराया। इस पर एक्सईएन ने ठेकेदार को तत्काल वेतन भुगतान का निर्देश दिया। इस मौके पर अतीक अहमद गुड्डू, राजेश, करन सिंह, श्याम सिंह, सलमान, नरेंद्र, सच्चिदानंद, रावेंद्र, अमित कुमार, वेदराम, सरनाम, मुकेश तिवारी, उदय, तनवीर, सुनील, विनोद और अनिल आदि संविदा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें