फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य पेश कर बटोरीं तालियां

Mon, 19 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिपाही ठाकुर मोहल्ला में नवदुर्गा उत्सव पांडाल में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को आरती के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों पर नृत्य कर धूम मचा दी गई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूल के बच्चों ने भजनों पर नृत्य करके लोगों का मन मोह लिया। नैनन में श्याम समाय गयो गीत पर नृत्य पेश कर आयुषी दुबे व बंशिका ने तालियां बटोरीं। गौरी दीक्षित ने मइया यशोदा तेरा कन्हैया के गीत पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मोनू मिश्रा ने रामजी की चाल देखो, श्रुति तिवारी ने किसी ने मेरा श्याम देखा, यशी त्रिवेदी ने सपने में रात्रि में आया मुरली वाला रे सहित कई भक्ति गीतों पर नृत्य किया। प्रतियोगिता के बाद राधे फाउंडेशन कमेटी द्वारा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अन्नू दीक्षित, संदीप मिश्रा, रिंकू, सोनू, अभिषेक, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें