फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। सौरिख-इंदरगढ़ मार्ग पर मरहाला तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां के गोद में बैठे एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हिरौली गांव निवासी नीरज कमल पत्नी रीतू कमल (35), बेटी दीपांशी (8), बेटे सूर्यांश (7) और एक वर्षीय बेटे रियांश के साथ बाइक से कानपुर के शिवराजपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। परिवार को मैनपुरी से सौरिख और इंदरगढ़ होते हुए शिवराजपुर पहुंचना था। पति नीरज कमल ने बताया कि इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर मरहाला तिराहे के पास बाइक रोककर हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुके। इस दौरान पत्नी एक वर्षीय रियांश को गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी सौरिख की ओर से इंदरगढ़ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पत्नी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से घायल घायल हो गईं और गोद में मौजूद बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रही है और बाइक सवार की पहचान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें