फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के धक्के से हुई थी बच्चे की मौत

Sun, 28 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव में 4 जून को एक 11 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। झगड़े के दौरान पिता द्वारा धक्का देने से बच्चे की मौत हो गई थी। लेकिन मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चार जून को मृतक रंजीत (11) के पिता ज्ञान सिंह तरबूज खरीदकर लाए थे। उसकी बेटी ने तरबूज को काटा। रंजीत अधिक तरबूज खाना चाहता था। इसे लेकर वह छोटे भाई से झगड़ने लगा। इस दौरान नशे में धुत ज्ञान सिंह ने बच्चों को झगड़ते देख रंजीत का गला पकड़कर तेजी से धक्का मार दिया।

इससे वह बेहोश हो गया। पानी के छींटे डालने के बाद उसे होश आया, लेकिन रात के वक्त उसकी मौत हो गई। खुद को फंसता देख ज्ञान सिंह ने रंजीत के शव गांव के बाहर खेत में डाल दिया। इस दौरान बेटी के दुपट्टे को उसके गले में बांध दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, थानाध्यक्ष ठठिया संतोष कुमार व्यास व सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां को लगाया गया।

काफी दिन पुलिस चक्कर काटने के बाद कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने ज्ञान सिंह को रात में शव ले जाते देखा था। इसके आधार पर आगे की छानबीन की गई तो सच्चाई सामने आ गई। ज्ञान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना को उजागर कर दिया।  एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें