फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार समाजसेवियों के प्रयासों को मुख्यमंत्री ने सराहा

विज्ञापन
फोटो :16: समाजसेवी पंकज मिश्रा को पत्र देते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री। स्रोत : स्वयं - फोटो : ARchive
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इत्रनगरी के चार समाजसेवियों के निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने पंकज मिश्रा, उमेश, मिलन और आकाश को व्यक्तिगत पत्र लिखकर उनके सामाजिक योगदान को प्रेरणादायी बताया। यह प्रशंसा 2 अक्तूबर 2026 को किए गए उनके जनसेवा और जरूरतमंदों के उत्थान के कार्यों के लिए मिली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समाजसेवियों को समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी कहा। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझते हैं। वे उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लोकतांत्रिक समाज की मजबूती में ऐसे निस्वार्थ सेवा करने वाले नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें