कन्नौज। डीएम ने छिबरामऊ एसडीएम से वायरल वीडियो के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि छिबरामऊ एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता सौरिख में रामलीला कमेटी को लेकर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान कोई महिला शिकायत लेेकर आई। महिला उनके निकट तक पहुंच गई। ऐसे में एसडीएम छिबरामऊ ने महिला से अपनी कुर्सी पर बैठ जाने की बात कही।
इस बात को लेकर महिला ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि एसडीएम छिबरामऊ ने अभद्र बात कही। महिला ने एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को संज्ञान में लेकर एसडीएम छिबरामऊ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।