विजेता ट्राफी के साथ जश्न मनाते छिबरामऊ के खिलाड़ी।
- फोटो : विजेता ट्राफी के साथ जश्न मनाते छिबरामऊ के खिलाड़ी।
छिबरामऊ। ग्राम चंदरपुर चल रहे श्रीराम क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए फाइनल मुकाबले में छिबरामऊ ने चंदरपुर को 76 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
फाइनल मैच में छिबरामऊ की पीपल नगला टीम के कप्तान अवनेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए। इसमें गणेश त्रिपाठी ने 47, गुड्डन ने 40, राज त्रिपाठी ने 34, शरद दुबे ने 25 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरे चंदरपुर की पूरी टीम 109 रनों पर ढेर हो गई। छिबरामऊ की ओर से गोपाल त्रिपाठी ने चार व मंटू ने तीन खिलाड़ियों का आउट किया। छिबरामऊ के ऑल राउंडर गणेश त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच मिला। वहीं चार मैचों ने 282 रन और 18 विकेट लेने वाले चंदरपुर के नितेश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।