फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गिरने की आवाज सुन मदद को दौड़े थे वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसे की जांच चल रही है। टीम ने वेंडर, दुकानदार, स्टैंड ठेकेदार, रेलवे स्टाफ समेत 17 लोगों को जांच के लिए शनिवार को तलब किया था। टीम ने वेंडर, दुकानदार और स्टैंड ठेकेदार से घटना के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे तभी गिरने की आवाज सुनकर वह लोग मदद के लिए दौड़े थे।
विज्ञापन


कन्नौज रेलवे स्टेशन पर 11 जनवरी को निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग टूटने से लिंटर गिर गया था। हादसे में 26 मजदूर घायल हो गए थे। हादसे की जांच के लिए रेलवे की ओर से उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम ने रेलवे स्टेशन के वेंडर ओमजी गुप्ता, वाहन स्टैंड संचालक गोपाल शुक्ला, स्टेशन के बाहर दुकान लगाने वाले श्याम के साथ ही आरपीएफ प्रभारी ओपी मीणा, उपनिरीक्षक सहित पांच कर्मियों को गोरखपुर बुलाया था। टीम ने वेंडर, वाहन स्टैंड संचालक, दुकानदार से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन लोगों ने बताया कि वह लोग अपने कार्य में व्यस्त थे। गिरने की आवाज सुनकर वह लोग दौड़े थे। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद टीम ने सभी को बाहर निकाल दिया और आरपीएफ प्रभारी व अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें