छिबरामऊ। जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना कार्य में छिबरामऊ तहसील 93.7 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहले स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कन्नौज जिले में 93.7 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत सिकंदरपुर, नगर पालिका गुरसहायगंज व नगर पंचायत समधन में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं छिबरामऊ नगर पालिका क्षेत्र में 95.7 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि तहसीलवार प्रगति में छिबरामऊ तहसील 95.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहले स्थान पर रही। रविवार को तहसील सभागार में प्रगणक व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में एसडीएम ने शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि जनगणना का हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा सके। साथ ही जनगणना कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार अभिनव वर्मा भी मौजूद रहे।