फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छिबरामऊ स्पोर्ट एकेडमी व कन्नौज पब्लिक स्कूल विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को सिटी चिल्ड्रंस एकेडमी में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं हुई। इमें बालकों में छिबरामऊ स्पोर्ट एकेडमी व व बालिकाओं में कन्नौज पब्लिक स्कूल विजेता रहे।
विज्ञापन



वॉलीबॉल के बालक वर्ग में छिबरामऊ स्पोर्ट्स एकेडमी ने कड़े मुकाबले में 2-1 सेट से सीसीए की टीम पर जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में कन्नौज पब्लिक स्कूल ने सीसीए को 2-0 सेट से पराजित कर विजेता बनी। कबड्डी के बालक वर्ग में छिबरामऊ स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीए को 54-17 के बड़े अंतर से हराया। वहीं बालिका वर्ग में डीके स्पोर्ट्स एकेडमी ने छिबरामऊ स्पोर्ट्स एकेडमी को 18-14 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार कुशवाहा (हॉकी प्रशिक्षक), हर्षित यादव, अमित राजपूत, शिवम ठाकुर, रीना जसरोटिया, सृजित, प्रेमानंद, निमित कुमार, राम यादव व शिवेंद्र पांडेय ने निभाई। इससे पहले सीसीए के चेयरमैन प्रदीप प्रधान व प्रधानाचार्या नीरा प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चेयरमैन मनोज दुबे व जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान सीसीए के सीईओ विश्वास प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें