फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसआई प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सवाल पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घूसखोर पंडत फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज का गुस्सा अभी थम नहीं पाया था, शनिवार को एसआई प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक सवाल ने ब्राह्मण समाज का गुस्सा दोबारा भड़का दिया है। भगवान परशुराम उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने रविवार को नायब तहसीलदार रामप्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूछे गए इस अमर्यादित प्रश्न पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन



समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में एक प्रश्न के विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निकम्मा और सदाचारी जैसे शब्द दिए गए थे। उनका आरोप है कि इस प्रश्न के माध्यम से एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अपमानित करने का प्रयास किया गया है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। समिति के लोगों का कहना है कि ऐसे प्रश्न सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं।
उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रश्न तैयार करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ब्राह्मण समाज के युवकों ने दोषियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. रजनीश दुबे, अभिषेक पाठक, अमित तिवारी, तरुण त्रिपाठी, भाकियू किसान गुट के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें