फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, नकल कराने को मांग रहे पांच हजार रुपये

विज्ञापन
नकल के लिए रुपये मांगे जाने की जानकारी देती छात्राएं। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं में छात्राओं ने नकल कराने के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। छिबरामऊ के एक महाविद्यालय में बीए और बीएससी की परीक्षा देकर निकलीं 18 छात्राओं ने कुलपति से परीक्षा केंद्र बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तालपार नगरिया में स्थित आशा देवी महाविद्यालय के बीए व बीएससी की छात्राओं का सेंटर छिबरामऊ के बटेश्वर दयाल महाविद्यालय में है। गुरुवार को बीएससी अंतिम वर्ष के भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की सुबह सात बजे से परीक्षा थी। पेपर देकर निकलीं निहारिका, ईशा द्विवेदी, शिवांगी, कंचना गुप्ता, सारिका, स्वाति श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, स्वाति यादव ने बताया कि सुबह कॉलेज में प्रवेश करने के बाद उन्हें बरामदे में खड़ा कर पांच हजार रुपये की मांग की गई। उनसे कहा गया कि एक लाख खर्च कर परीक्षा केंद्र बनवाया गया है। परीक्षा के दौरान चेक करने के लिए जो टीम आएगी, उसे भी खर्च देना होगा। इसके बाद कमरा नंबर दो में छात्राओं को बैठा कर कापियां पकड़ा दी गईं। दो घंटे तक पेपर नहीं दिया गया। अपने कॉलेज की छात्राओं को अलग कमरे में बैठाकर पेपर हल करवाया गया। छात्राओं ने कुलपति से परीक्षा केंद्र बदलवाने जाने की मांग की। वहीं आशा देवी महाविद्यालय के अध्यापक कक्ष निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया उनकी ड्यूटी होने के बाद भी विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने दी। अभद्रता कर बाहर निकाल दिया गया।
नकल न कराने पर लग रहे हैं आरोप
बटेश्वर दयाल महाविद्यालय के प्रबंधक विजय शुक्ला ने बताया कि नकल के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जो छात्राएं रुपये जमा करने की बात कह रहीं उसे महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चेक करा लिया जाए। स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नकल न होने से झूठे व बेबुनियाद आरोप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें