फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए की डाक्टर ने जांची स्वास्थ्य की हकीकत

Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने को प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई की यूएसए से आईं डाक्टरों ने परखी। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। इसकी जानकारी सीधे प्रदेश सरकार को दी जाएगी।
विज्ञापन


एल यूनिवर्सिटी यूएसए से आईं डा. जाहिरा व स्टेट न्यूरेशन यूपीटीएसयू की स्पेशलिस्ट मानशी शेखर ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी सूरत देखी। इस दौरान उन्होंने पाया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं तो ठीक हैं, पर स्टाफ की कमी है। इसके अलावा उन्होंने मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देने की बात कही।

इसके अलावा दवाओं के रखरखाव और उपलब्धता का भी प्रशिक्षण कराने की आवश्यकता बताई। इसके बाद उन्होंने विनोद दीक्षित चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में पहुंचकर हकीकत जांची। यहां पर भी उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने बताया कि परिवार कल्याण की सेवा बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


खामियों को सीधे शासन स्तर पर रखा जाएगा, जिससे कई कामों के प्रशिक्षण के अलावा स्टाफ की कमी दूर की जा सके। इस मौके पर टेक्निकल स्पेशलिस्ट डा. मिथुनदास, फैमिली प्लानिंग एसोसिएट सम्मान सिंह सहित जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह, विनोद दीक्षित चिकित्सालय के अधीक्षक डा. गीतम सिंह और फार्मेसिस्ट डा. जितेंद्र कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें