फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस घरों की चेकिंग, एक से शमन शुल्क वसूला

Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ  अभियान में मोहल्ला बिरतिया के तीस घरों की चेकिंग में उपभोक्ता से शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीओ एमके कुरील की अगुवाई में जेई अवनीश कुमार, जेई रवींद्रबाबू अग्निहोत्री, सौरिख जेई संतराम वर्मा की टीम ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला बिरतिया में चेकिंग की।

पूर्व चेयरमैन सुभाना रफी के यहां से अभियान की शुरूआत हुई।  इस घर के सामने नूरमियां के यहां चोरी से दो किलोवाट लोड की बिजली का उपयोग पाए जाने पर आठ हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया और नए कनेक्शन की औपचारिकता तत्काल पूरी कराई गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ताओं के यहां मीटर बाईपास करके बिजली चोरी मिलने पर तीनों  के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत कोतवाली में तहरीर दी गई। जुलाई माह के दौरान चले अभियान में यहां के अधिकांश उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन करा लिए थे। चेकिंग के दौरान ऐसे लोगों ने अपने कनेक्शन की रसीदें भी दिखाईं।  
विज्ञापन


सकरावा रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धड़ाम होने से  मोहल्ला संजयनगर और अंबेडकरनगर की बिजली गुल हो गई। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें