फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सभी उपकरणों की नियमित जांच करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने और मरीजों को समय पर आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. स्वदेश गुप्ता ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली और वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। यह निरीक्षण राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। वहीं, एंबुलेंस नोडल प्रभारी डॉ. महेंद्रभान सिंह ने स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों की नियमित जांच करें तथा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 108 एवं 102 एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल उपकरणों एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा उनकी कार्यशीलता की मानक के अनुसार जांच की गई। जांच में सभी आवश्यक उपकरण पूर्णतः क्रियाशील पाए गए तथा दवाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध मिलीं। निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 108 सेवा की कुल 24 एंबुलेंस एवं 102 सेवा की कुल 23 एंबुलेंस आमजन को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में एंबुलेंस की तत्परता और गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर मरीज को उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी 108 एंबुलेंस को हॉटस्पॉट लोकेशन पर ही तैनात रखा जाए। ताकि आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन


अचानक निरीक्षण से हड़कंप

मंगलवार दोपहर जब सीएमओ टीम और नोडल प्रभारी के साथ जिला अस्पताल परिसर पहुंचे। तो वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सीधे एंबुलेंस स्टैंड का रुख किया और वहां खड़ी 108 एंबुलेंस सेवाओं की सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान गाड़ियों के फिटनेस, उनमें मौजूद जीवन रक्षक उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता और दवाइयों के स्टॉक को बारीकी से चेक किया गया।


रिस्पॉन्स टाइम और लॉग बुक की जांच

सीएमओ ने एंबुलेंस चालकों और ईएमटी से आपातकालीन कॉल पर उनके रिस्पॉन्स टाइम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पिछले एक सप्ताह की लॉग बुक का मिलान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एंबुलेंस मरीजों तक निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंच रही हैं या नहीं। नोडल प्रभारी ने एंबुलेंस में साफ-सफाई और स्ट्रेचर की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

लापरवाही पर दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान कुछ एंबुलेंस में उपकरणों के रखरखाव में खामियां पाई गईं, जिस पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाते हुए नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य है। इस निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल प्रशासन को भी निर्देश दिए गए कि वह एंबुलेंस के मूवमेंट पर नजर रखें ताकि कन्नौज की जनता को बिना किसी बाधा के त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें