परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा
प्रतियोगिता का आयोजन केके इंटर कालेज खेल मैदान पर हुआ, जिसका शुभारंभ
बीईओ जय सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किया। बच्चों ने
सांस्कृतिक वंदना प्रस्तुत की।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व ब्लाक
प्रमुख ने सौ मीटर की फर्राटा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा
कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। कहा कि इन खेलें से
ही छिपी हुई प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं। बीईओ ने कहा कि खेलकूद से
बच्चों में प्रतिस्पर्धा व सामूहिकता की भावना का विकास होता है।
वरिष्ठ सह
समन्वयक प्रसेनजीत बैस ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
खेलने से बच्चों का शरीर व मन स्वस्थ रहता है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर, सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर तथा उच्च
प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, छह सौ मीटर दौड़,
जिमनास्टिक, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, श्रुति लेखन आदि प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया गया।
सौ मीटर बालक उच्च प्राथमिक दौड़ में चंद्रप्रकाश, दो
सौ मीटर में गौरव, दो सौ मीटर में हसीब अली प्रथम रहे। श्रुति लेख में पवन
कुमार महचंदापुर प्रथम रहे। जिमनास्टिक में सैयदपुर सकरी स्कूल ने बाजी
मारी। प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय नारायण
यादव, शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह बघेल, सर्वेंद्र द्विवेदी,
स्नेहलता द्विवेदी, मो. इरफान, मो. हाफिज हुसैन
अन्य मौजूद थे।