फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, तिर्वा ने ठठिया को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन तिर्वा ने उत्तरी ठठिया की टीम को करारी शिकस्त देते हुए 77 रन से हराया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

टॉस ठठिया टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर तिर्वा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। ठठिया की टीम दबाव में नजर आई और 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शानदार प्रदर्शन करने पर अमित को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें