फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन ने निकासी के दौरान किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चचेरे भाई और बहन के बीच प्रेम-संबंध हो गए। परिवार के लोगों ने युवक की शादी तय कर दी। दूल्हा बने युवक को देखकर उसकी प्रेमिका ने निकासी के दौरान हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक और युवती को कोतवाली ले आई। उधर, युवक के परिजन दुल्हन पक्ष से बातचीत के बाद छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात ले गए।
विज्ञापन

मामला तिर्वा कोतवाली के एक गांव का है। यहां 27 वर्षीय युवक के 25 वर्षीय चचेरी बहन से प्रेम-संबंध हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने युवक की शादी तय कर दी। बुधवार को युवक की बरात जाने की तैयारी चल रही थी। शाम करीब छह बजे निकासी के दौरान युवती ने प्रेमी को दूल्हा बना देखा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के समझाने पर उसने यूपी 112 डायल कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को कोतवाली ले आई। यहां परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, वह चचेरे भाई से शादी कर
ने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद परिवार के लोग छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात लेकर रवाना हुए। कोतवाल प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक और युवती को कोतवाली में बैठाया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें