एक्सप्रेसवे से डीसीएम को हटाती क्रेन।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर नाली में फंस गई। हादसा होते देख चालक व हेल्पर चलती डीसीएम से बचने के प्रयास में कूद पड़े। इससे यह घायल हो गए। एनसीसी व यूपीडा गश्ती दल ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
हरियाणा के फरीदाबाद में सूर्या विहार पार्क नंबर तीन निवासी चालक गौरव कुमार (24) पुत्र प्रवींद्र कुमार दिल्ली से सामान लादकर लखनऊ जा रहे थे। साथ में हेल्पर व सगा भाई दिनेश कुमार (30) भी था। शनिवार सुबह छह बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 172 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के निकवा गांव के सामने चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर नाली में फंस गई। कूदने से दोनों भाई घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया है। डीसीएम को क्रेन से हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया।