फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची को गरीब बताने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। सदर पालिकाध्यक्ष की चाची को ‘प्रधानमंत्री’ आवास देने वालों पर कार्रवाई होना तय हो गया है। डीएम ने एसडीएम और ईओ नगर पालिका को आवास सत्यापन की रिपोर्ट लगाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने चाची के खाते में भेजी गई 50 हजार रुपये की पहली किस्त की रिवकरी का आदेश भी कर दिया है।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पालिकाध्यक्ष की चाची को दिए गए आवास की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें पालिकाध्यक्ष की चाची को अपात्र बनाकर उनके पास पहले से दो मंजिला भवन होने की बात कही है। डीएम ने बताया कि कल्पना अग्निहोत्री पत्नी संजय अग्निहोत्री को प्रथम किस्त के रूप में दिए गए 50 हजार की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एसडीएम, ईओ व पीडो डूडा को कल्पना अग्निहोत्री को पात्र बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इससे भविष्य में अपात्र को योजना में शामिल न किया जा सके। डीएम के आदेश के बाद सत्यापन कर पालिकाध्यक्ष की चाची को पात्र बनाने वाले कर्मचारियों में खलबली मची है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिम्मेदार चुप्पी साध गए हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 24 व 25 जून के अंक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में की गई गड़बड़ी की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इन खबरों को संज्ञान में लेने के बाद डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह व राजस्व टीम ने जब इसकी जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद अफसरों ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें