फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह हू अल्लाह हू...

Fri, 22 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
बाबा हाजी शरीफ की दरगाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदुस्तान के अज़ीम बुजुर्ग बाबा हाजी शरीफ जिंदनी रहतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। जायरीनों ने दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई और अमन चैन की दुआ मांगी। देररात शुरू हुए कव्वाली के जवाबी मुकाबले का लोगों ने लुत्फ उठाया। मुंबई से आए टीवी एवं फिल्मी सिंगर अलताफ राजा ने हर जगह तू ही तू अल्लाह हू अल्लाह हू। इसे खूूब पसंद किया गया। इसके बाद मन्कबत-मेरे ख्वाजा मदीने वाले हैं, को भी खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन


कव्वाला परवीन सुल्ताना मुंबई ने नात शरीफ पढ़ी-जिनके शैदा ये शम्सो-कमर हैं, सारे नबियों के वो ताजबर हैं, वो मोहम्मद हैं खैरूल बसर हैं।   इसके अलावा मन्कबत-झोलियां सब की भरी हैं, मेरा ख्वाजा तो सखी है सुनकर ख्वाजा के दीवाने झूम उठे। इसके बाद गजलों का दौर शुरू हुआ। अलताफ राजा ने आवारा हवा का झोंका हूं आ निकला हूं पल दो पल के लिए, तुम आज तो पत्थर बरसा दो, कल रोेेेेओगे मुझ पागल के लिए सुनाकर पूरी महफिल को वाहवाही करने पर मजबूर कर दिया। 

परवीन सुल्ताना ने गजल जख्म रह लेते हैं पर चर्चा नहीं होने देते, हम कभी प्यार को रुसवा नहीं होने देते सुनाकर लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात जवाबी कव्वाली का प्रोग्राम चलता रहा।   इस मौके पर उर्स कमेटी के सदर हाजी शमसुल खान, मेला प्रभारी उबैदुल हसन खलीफा, नूर मोहम्मद (नन्हू खां), मेला सचिव मास्टर वसीउद्दीन सिद्दीकी, अब्बुल हसन (मंगल), नायब सदर नावेद खान, लंगर प्रभारी हाजी मुदस्सिर हुसैन, निसार खां, मो. अफजाल खां, पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, आरएस कठेरिया सेवक अदीबी, असीर खां, सरफराज अंसारी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें