फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ को सोते देख डीएम ने बाहर का रास्ता दिखाया

Wed, 20 Apr 2016 11:57 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसील के अधिवक्ता सभागार में बुधवार को राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत ग्राम प्रधानों का अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एडीओ पंचायत को सोते देख डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें बैठक से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राज्य पोषण मिशन और कुपोषण के संबंध में जानकारी दी। इसमें कुपोषण क्या है, उसके क्या परिणाम होते हैं और इससे क्या हानियां हो सकती हैं के बारे में बताया।
विज्ञापन


बैठक में विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की अच्छीखासी मौजूदगी रही। हालांकि महिला ग्राम प्रधानों की संख्या काफी कम थी। ज्यादातर महिला प्रधानों के पति प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। डीएम ने कहा कि गांव में खड़ंजा और नालियां बनवाने से बीमारियों पर अंकुश नहीं लग सकता है। इसके लिए गांव में स्वच्छता होना अति आवश्यक है। ऐसे में लोगों को खुले में शौच जाने से रोकना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल सुलभ शौचालय बनवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि अगर गर्भवती स्वस्थ नहीं है तो उसका बच्चा सौ प्रतिशत कुपोषित ही होगा। ऐसे में गर्भवती की समय रहते सभी जांचें होना आवश्यक है। बैठक को जिला पंचायत राज अधिकारी जेके केसरवानी, परियोजना निदेशक एके सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, बीडीओ अनिल कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान एडीओ पंचायत राकेश कुमार को नींद आ गई।
विज्ञापन


उन्हें सोता देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए एडीओ पंचायत को बैठक से बाहर कर दिया। बैठक में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी राजपाल सिंह चौहान, प्रधान विनोद यादव, कमलेश यादव, अध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत यादव, दिलफिकार उर्फ टिंगा, रामेंद्र सिंह फौजी समेत काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें