फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के साथ मनाएं ईद का पर्व

Tue, 14 Jul 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में ईद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। इसमें आए लोगों से समस्याएं पूछी गईं। साथ ही भाईचारे से पर्व मनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


पीस कमेटी की आयोजित बैठक में सबसे पहले विशुनगढ़ क्षेत्र के आए नागरिकों ने बिजली के जर्जर तारों की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि आए दिन जर्जर तार टूट जाते हैं। इससे उनकी विद्युत व्यवस्था ठप हो जाती है। इसी तरह सौरिख के लोगों ने अतिक्रमण तथा सड़क पर रखीं अवैध दुकानों को हटवाने की मांग रखी।

तालग्राम के लोगों ने आवारा पशुओं के सड़क पर घूमने की बात उठाई। ठठिया कसबे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही गई। इसी तरह तिर्वा और छिबरामऊ में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की बात कही गई। ठठिया के श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, विजय द्विवेदी, मो. आरिफ ने कसबे में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कही।
विज्ञापन


तिर्वा के पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता ने कसबे में पुरानी चली आ रही शांति व्यवस्था को बरकरार रखने का भरोसा दिलाया। छिबरामऊ से आए प्रतिनिधियों सुरेश चंद्र वर्मा ने रात 10 बजे बिजली चले जाने पर विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर फोन रिसीव न होने की शिकायत की।

कन्नौज शहर के नफीस हाशमी ने कहा कि नमाज के समय लाखन चौराहे से तलैया चौकी जाने वाले टेंपो का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाए, ताकि नमाज के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतें न हों। डीएम अनुज कुमार झा ने ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सफाई व्यवस्था व पानी व्यवस्था दुरुस्त रखें।

उन्होंने जुमे की नमाज, ईद का त्योहार, जगन्नाथ भगवान की यात्रा को सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि नौजवानों को साक्षर करें। सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर फहीम खां, अहमद खान, लालू वैश्य, संतोष चतुर्वेदी, नवल किशोर गुप्ता, अनुज मिश्र कक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें