फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया में पासबुक चेक करते कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाल ने नगर की बैंकों का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंकों के सीसीटीवी कैमरे और सायरन चेक किए। संदिग्ध युवकों से आधार कार्ड और पासबुक देखी। उनसे बैंक में आने का कारण पूछा।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक और यूनियन बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और सायरन चेक किए। बैंक प्रबंधकों से कैमरों और सायरन की जानकारी ली। बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध युवकों से बैंक में आने का कारण जाना। उनकी पासबुक और आधार कार्ड चेक किए।
बैंक के बाहर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वाले युवकों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी और सायरन दुरुस्त रखने को कहा गया है। सुरक्षा संबंधी कोई भी समस्या आने पर शाखा प्रबंधक तत्काल पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें