फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक बाइक पर सवार चार युवकों को कार ने रौंदा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। तेज रफ्तार कार ने सोमवार की देर रात एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में एक युवक को कानपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसको लेकर पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी आशीष (24) बड़े भाई मनीष (28) और गांव के ही वेदप्रकाश (50) व विजय (35) के साथ रात 11: 30 बजे एक ही बाइक से कचाटीपुर गांव स्थित प्लाट से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कचाटीपुर गांव के पास पहुंचे, तभी आ रही तेज रफ्तार कार बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार विजय, वेदप्रकाश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मनीष, वेदप्रकाश व विजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से अगौस गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों लेकर गांव पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें