तालग्राम। ग्वालियर से लखनऊ जा रही कार मंगलवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
ग्वालियर हजीरा निवासी अखलेश (40) कार से अकेले लखनऊ से जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास पहुंचते ही आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से जा टकराई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस और यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। (संवाद)