फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, डॉक्टर समेत चार घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को उठाकर ले जाती क्रेन । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। लखनऊ से सौरिख जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सीएचसी की महिला डॉक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। यूपीडा और गश्ती दल ने इन्हें अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम की दंत विशेषज्ञ डॉ. स्वाती (32) पत्नी अनुराग चौधरी कार से सौरिख जा रही थीं। कार को वही चला रही थीं। साथ में सौरिख निवासी मौसी सरिता(45) पत्नी विजय प्रताप, मौसेरे भाई हनी (13) और मौसेरी बहन पायल (15) थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डॉक्टर समेत चारों लोग घायल हो गए।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और इफ्कान गश्ती दल ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें