फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश के कारण पलटी कार, दंपती समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मुंडाला गांव के पास रविवार को बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। यूपीडा और एटलस गश्ती दल ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



बहराइच जिले के कस्बा नानपारा निवासी अनवर अहमद (29) कार से आगरा जा रहे थे। उनके साथ पत्नी शाहीना परवीन (25), पुत्री सिमरिया (11), अलीना अनवर (07), पुत्र अफान अहमद (6) भाई आफाक अहमद (30), भतीजा हसन अहमद (5) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के मुंडाला गांव के पास शाम 6.30 बजे बारिश एवं ओवर स्पीड के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर ओवरटेक लेन पर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल और पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां से हसन अहमद की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें