छिबरामऊ। बहन की बीमार सास को देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे परिवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मां, बेटा व बहू घायल हो गई। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार को गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम परीक्षितपुर निवासी शैलेंद्र(30) पुत्र रामप्रकाश अपनी मां नीरज मिश्रा (50), पत्नी ज्योति(27) के साथ महमूदपुर खास गांव में अपनी बहन की बीमार सास को देखने आए थे। यहां से यह तीनों ई-रिक्शा से छिबरामऊ जा रहे थे। विशुनगढ़ रोड पर महमूदपुर खास गांव से कुछ आगे छिबरामऊ की तरफ से जा रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों का सौ शय्या अस्पताल में इलाज हो रहा है।