फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कट नंबर 206 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया गया कि लखनऊ के गोमती नगर खरगापुर निवासी कार चालक जीतान श्रीवास्तव को झपकी आने से हादसा हुआ। कार में जनपद कानपुर देहात के तहसील रसूलाबाद के नैनपुर कसमार निवासी अरमान खान व दिल्ली के अशोक नगर निवासी संजीव भी सवार थे। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर ठठिया पुलिस चौकी एक्सप्रेसवे के पास सुरक्षित खड़ा कराया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें