फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दीवार में टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे मकान में जा टकराई। कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के मढ़नेपुर गांव निवासी रामसेवक पुत्र राजाराम अपने परिवार के साथ कार से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती रिश्तेदार को देखने आ रहे थे। इंदरगढ़ कस्बा में सड़क के बीच गड्ढों से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार सवार रामसेवक, सोनी पत्नी रामसेवक, आंशी पुत्री रामसेवक, आयुष पुत्र रामसेवक व चालक पप्पू घायल हो गया। चीख पुकार को सुन पहुंचे ग्रामीणों ने कार से लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें