जीत के बाद खुशी मनाते प्रधान के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहरोई में ग्राम प्रधान पद पर भूरी देवी ने प्रतिद्वंद्वी श्यामादेवी को 35 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। निर्वाचन अधिकारी विनयप्रकाश श्रीवास्तव और सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश शुक्ला की देखरेख में सोमवार सुबह ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई। भूरी देवी को 662 और श्यामादेवी को 627 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी आलोक कुमार को केवल एक वोट मिला। भूरी देवी ने श्यामादेवी को 35 वोट से शिकस्त दी। एक जुलाई को 1710 मतदाताओं में 1349 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने भूरी देवी को प्रमाणपत्र दिया।
जैसे ही वह ब्लाक मुख्यालय से बाहर निकलीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। बाद में उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान को कड़ी सुरक्षा में घर तक भिजवाया।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत सहरोई के प्रधान अजय पाल सिंह की पिछले साल हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत में उपचुनाव करवाया गया, जिसमें अजय पाल की पत्नी भूरी देवी ने 35 वोटों से जीत हासिल की। नवनिर्वाचित प्रधान भूरी देवी ने बताया कि गांव में शासन की मंशा के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाएगा।