फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में कैंडल जलाया

Tue, 05 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने सोमवार को पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में जान पर खेलकर देश के लोगों की रक्षा करने वाले शहीद सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि सबसे पहले हम शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन करते हैं। कहा कि उन्होंने अपने प्राणों पर खेलकर देश की रक्षा की है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में ईश्वर उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे। उन्होंने हमले को पाकिस्तान की कायरता करार दिया।

कहा कि देश के प्रधानमंत्री दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं, दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी घिनौनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि पाकिस्तान हमारी पीठ पर खंजर घोंपने का कार्य किया है, ऐसे में रिश्ते खत्म कर देना चाहिए। कहा कि मोदी सरकार को ऐसी घटना के बाद मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


विस क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि शहीदों की असली शहादत तब होगी जब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर नीलू यादव, संजय दुबे, कल्पना यादव, विनोद, धर्मवीर पाल, संजीव मिश्रा, कुट्टू पांडेय, मो.आसिफ, एतिशाम हुसैन बिल्लू, आसिफ, उदयवीर, अनवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें