पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की
याद में कांग्रेसी नेताओं के अलावा अमन पसंद सेवा समिति के दर्जनों लोगों
ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी।
रामगंज मोहल्ला में कांग्रेस
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला प्रवक्ता शमशाद खां, नगर अध्यक्ष संजीव दुबे,
तारिक वशीर, पीडी विश्वकर्मा, रामू त्रिपाठी, प्रबल प्रताप सिंह आदि ने
शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाक अपनी हरकतों
से बाज नहीं आ रहा है।
उधर, अमन पसंद सेवा समिति के लोगों ने तिर्वा रोड से
शहीदों को श्रद्धांजलि देने को कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोग
पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर
शाह आलम सिद्दीकी, वसीम अहमद, शराफत खान आदि मौजूद थे।