फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को कैंडल जलाकर याद किया

Fri, 08 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयर फोर्स के बेस में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने पठानकोट एयरबेस में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में कैंडल जलाकर नमन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, सुमन पारासर, मुनीष मिश्रा, मनोज दुबे, आनंद गुप्ता, अनुज चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, रजनीश दुबे, विवेक दुबे, रवीशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें