ग्राम कसावा में बाबा जयगुरुदेव संगत का राष्ट्रीय
वार्षिक भंडारा सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विस चुनाव को लेकर
रणनीति तय की गई।
वार्षिक भंडारा और सत्संग समारोह में भारतीय सुभाष
सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने बाबा के जीवन से जुड़े
संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2017 में होने वाले विस चुनाव को
बाबा के आदेश पर पूरी दमदारी से लड़ा जाएगा। कहा कि चुनाव में भारतीय सुभाष
सेना 400 सीटों पर प्रत्याशी लड़ाएगी।
प्रदेश में 80 प्रतिशत सीटेें जीतकर
सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। सत्संग समारोह के दौरान क्षेत्र के
कई गांवों के भारी संख्या में सत्संगी मौजूद थे। समारोह में राष्ट्रीय
कोषाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलखन, प्रांतीय
महासचिव राकेश कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश सिंह चौहान, नेत्रपाल
सिंह, जिलाध्यक्ष करन सिंह, संगठन मंत्री ब्रजनंदन द्विवेदी, रामनरेश सिंह,
राजपाल सिंह, कनौजीलाल आदि ने भी विचार रखे।