फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन गांवों में लगे कैंप, 49 बिजली बकायेदारों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बिजली बिल जमा किए जाने के लिए मंगलवार को तीन गांव में कैंप लगाए गए। इसमें में 49 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। पांच लाख से अधिक रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से बिजली बिल जमा करने लिए बिल राहत योजना चल रही है। इसमें बिल पर 100 प्रतिशत ब्याज के साथ 25 प्रतिशत मूलधन में भी छूट दी जा रही है। जेई हरिओम सिंह व टीजीटू शिवम तिवारी ने कर्मचारियों के साथ गांव हरसिंहपुर गहलवार, सीढ़े चकरपुर, सलेमपुर में कैंप लगाए। कैंप में सलेमपुर में आठ उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसमें एक लाख 20 हजार जमा हुए। सीढ़े चकरपुर में 20 बकायेदारों ने पंजीकरण कराकर दो लाख 50 हजार जमा किए। इसी तरह गांव हरसिंहपुर गहलवार में 21 बकायादारों ने पंजीकरण कराया। यहां एक लाख 90 हजार रुपये जमा किए गए।
जेई हरिओम सिंह ने बताया कि बिल राहत योजना के तहत बकायेदार के लिए बड़ी राहत है। बकायेदार योजना का लाभ उठाकर समय से पंजीकरण कराएं। तीन गांव में कैंप लगाकर 49 लोगों का पंजीकरण कराकर पांच लाख 60 हजार रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें