फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो जगह भरे गणना प्रपत्र, एक निरस्त की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान एक युवक की ओर से दो जगह से गणना प्रपत्र भरने पर कार्रवाई के डर से उसने एक जगह से नाम हटाने के लिए एसडीएम को गुरुवार को शपथ पत्र देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन



नगर पंचायत सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद अच्छे ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को दिए शपथ पत्र में बताया कि उसे एक ही नाम के दो गणना प्रपत्र प्राप्त हुए। इनके क्रमांक अलग-अलग थे। भूलवश उसने दोनों प्रपत्रों पर फोटो लगाकर उसने बीएलओ के पास जमा कर दिए। दोनों गणना प्रपत्र अपलोड हो गए। भूलवश उसके द्वारा की गई गलती को माफ किया जाए तथा उसका एक गणना प्रपत्र निरस्त कर दिया जाए। एसडीएम ने बताया कि मतदाता ने अपनी गलती मान ली है। उसका एक जगह से नाम हटा दिया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र में 81 प्रतिशत मैपिंग का काम पूरा

एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 81 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कुल 550 बूथों में से 150 बूथों पर 90 प्रतिशत से ऊपर कार्य हो चुका है। 100 बूथों पर 60 से 70 प्रतिशत तक कार्य तथा शेष बूथों पर 70 से 90 प्रतिशत तक मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शीघ्र ही शेष कार्य को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें