कन्नौज। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में भाजपा एक से 10 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। जिला कार्यालय में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह हलवासिया की मौजूदगी में हुई पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि एक फरवरी से घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह 10 फरवरी तक चलेगा। 29 और 31 जनवरी को मंडल की बैठक होगी। सभी बूथों पर एक-एक इंचार्ज बनना है। एक पदाधिकारी कम से कम 100 परिवारों में जाकर कानून के समर्थन में जानकारी देगा। एक नंबर पर मिस कॉल भी कराएगा। भाजपा सीएए का सत्य लेकर जनता के बीच में पहुंचेगी। कांग्रेस व सपा सहित विपक्ष के फैलाए गए झूठ, फरेब और भ्रम को बेनकाब करेगी।
मुख्य अतिथि सुधीर सिंह हलवासिया ने कहा कि देश विरोधी ताकतें लगातार एक वर्ग विशेष को लालच देकर बरगला रही हैं। सीएए के विरोध में प्रदर्शन कराकर देश के विभाजन की साजिश कर रही हैं। सभी इस बात को अच्छे से समझ लें कि किसी भी कीमत पर इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस की दिल्ली रैली के बाद और उत्तर प्रदेश में विरोधी पार्टी के नेताओं द्वारा कानून का विरोध शुरू कराया गया था। इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है, छीनने का नहीं।
बैठक में वीर सिंह भदौरिया, यशवंत राजपूत, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह कटियार, अशोक सिंह, हरि बख्श सिंह, सुमन परासर, मुनीष मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, सचिन शर्मा, जीतू तिवारी, अरुणा कुमारी शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, अफजलुर्रह्मान हैकल, राजेश दिवाकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने की।
कार्यक्रम में कहा गया कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान आदि इस्लामिक राष्ट्र हैं। वहां रहने वाले अल्प
तक आए सभी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए इस कानून को बनाने की आवश्यकता हुई। बंटवारे के समय पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत और मुस्लिम की 60 प्रतिशत थी। आज पाकिस्तान में शायद ही कोई हिंदू परिवार बचा हो। पाकिस्तान से आखिर हिंदू कहां चले गए, कुछ को जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, किसी की हत्या कर दी गई और कुछ हिंदुस्तान आ गए।