नवीन मंड़ी परिषद के गेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंडी शुल्क के विरोध में गुरुवार को व्यापारी आंदोलन पर उतर आए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के आह्वान पर तिर्वा, छिबरामऊ और कन्नौज मंडी में आढ़तें बंद कर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर शनिवार तक बंदी का एलान कर दिया।
केंद्र सरकार ने मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश भर में सांसदों व विधायकों को ज्ञापन देकर प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग रखी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी व्यापारी नेता मिले थे। इसके बावजूद शुल्क समाप्त नहीं किया गया। इससे आक्रोशित मिश्रा के व्यापारियों ने आढ़तें बंद कर प्रदर्शन किया।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सौमित्र मिश्र माणिक्य, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री मुकेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष नीरज चक्त्रस्वर्ती, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, प्रेम नारायण, अशोक पोरवाल, अनंतराम, उमेश गुप्ता, विजय सैनी और संजय राजपूत शामिल रहे।