फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन के गड्ढे बने बवाल-ए-जान

Sat, 05 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप के प्रवेश गेट पर स्थित गड्ढों से बस चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से उठने वाली दुर्गंध से निकलने वाली राहगीर भी परेशान हैं। स्टेशन प्रभारी की मानें तो प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। पुलिया का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सरायमीरा में स्थित रोडवेज बस स्टाप पर पिछले कई महीनों से प्रवेश गेट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, पर इन गड्ढों को कोई भी देखने व सुनने वाला नहीं है। बस स्टाप के अंदर आने वाली बसों के चालकों को इन गड्ढों से काफी दिक्कतें हो रही हैं।

इसके अलावा दिल्ली, खुर्जा, हल्द्वानी सहित तमाम डिपो के बस चालक उन गड्ढों के कारण रोडवेज बस स्टाप के अंदर गाड़ी लेकर नहीं आते हैं। बाहर से ही सवारियां लेकर चले जाते हैं। इसके चलते तमाम यात्रियों को अंदर बैठे रहने के कारण बसें नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा शाम सात बजे के बाद सैकड़ों की संख्या में दिल्ली की ओर जाने वाली बसें एक साथ पहुंचने पर चालकों के मध्य इन गड्ढों को लेकर विवाद भी होता है। साथ ही प्रवेश गेट से निकलने वाली सवारियों को गड्ढे से गुजरने वाले गंदे पानी की दुर्गंध झेलनी पड़ती है।

बस स्टेशन प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि बस स्टाफ को बनाते समय लापरवाही बरती गई। तब इस पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे अब दिक्कतें बढ़ी हैं। पुलिया निर्माण को इस रास्ते को बंद करना पड़ेगा। दूसरे रास्ते से बसों का आगमन व प्रस्थान होगा।

विकल्प के लिए चुने जाने वाले रास्ते में कैंटीन का व्यवधान आ रहा हैं। कैंटीन को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कार्रवाई चल रही है। एआरएम को पुलिया निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें